रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, 100 मीटर 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेक जैसे खेलों का आयोजन इस महोत्सव के जरिए किया जा रहा है।
इसमें देश के जाने माने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और दंगल फिल्म में मुख्य अभिनेता आमिर खान को प्रशिक्षण देने वाले कृपा शंकर पटेल बिश्नोई इस खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
कृपा शंकर पटेल बिश्नोई एक भारतीय पहलवान और कोच हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होने दंगल फिल्म के लिए आमिर खान को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया था। उन्हें राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।
उन्होंने 53 अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। समारोह के विशेष अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे।