अंधेरे का फायदा उठाकर जेल से दो कैदी हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

CG News Today



बालोद। (Prisoner escaped from Balod jail) जेल से दो कैदीयों के फरार होने की खबर सामने आई है। बालोद के गुंडरदेही ब्लॉक और अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के दो कैदी फरार हो गए है। वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

दोनो कैदी 6 बजे बैरक बंद होने से पहले अंधेरे का फायदा उठाकर जेल के दीवार में सीढ़ी लगाकर दीवार कुद कर फरार हो गए।

महासमुंद जेल से भी हुए थे कैदी फरार

(Prisoner escaped from Balod jail) कुछ दिन पहले महासमुंद जेल से भी एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आई थी। चोरी के मामले में सजा काट रहे कैदी के फरार होने के मामले में मुख्य प्रहरी को निलंबीत कर दिया गया। जिला जेल से कैदी आज सुबह मुख्य प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार कैदी का नाम नकुल मरार काट है।

सुबह 9 बजे जेल के बाहर कचरा फेंकने के लिए उसे मुख्य प्रहरी राणा प्रताप की निगरानी में निकाला गया था। वहीं से वह भाग गया। आरोपी को 29 अक्टूबर को सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी को  24 जुलाई 2020 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इस मामले में जिम्मेदार मुख्य प्रहरी राणा प्रताप को लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। आरोपी धारा 457, 380 के तहत एक साल की सजा काट रहा था।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?