रायपुर : देश के साथ-साथ प्रदेश में भी नववर्ष को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है सभी लोगों ने अपने-अपने ढंग से नए साल का स्वागत किया है। प्रदेश के किसानों ने नव वर्ष को लेकर काफी उत्साह जताया है। छत्तीसगढ़ के ग्राम भिलाई में किसान मजदूर महासंघ द्वारा नया साल का उत्सव खेत में रवि फसल के धान का रोपा लगाते हुए खीर – पूड़ी खाते हुए जश्न मनाया।
एक दूसरे को खेत की मिट्टी का टीका भी लगाया साथ ही सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दिया है। किसान और मजदूर 12 महीना लगातार मेहनत करता है और खुद की परिश्रम के बदौलत लोगों को भी अनाज उपलब्ध कराता है चूंकि छत्तीसगढ़ को इन्हीं किसानों के बदौलत धान का कटोरा कहा जाता है।