आज से शुरू हुई प्रदेश कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

CG News Today



रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने आज हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस रोजाना 10-15 किमी की यात्रा करेगी और घर- घर जाएगी। इसमें मंत्री विधायक समेत स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की खूबियां बताएंगी। साथ ही राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगी।

वहीं केंद्र सरकार के गलत नीतियों को घर -घर तक लेकर जाएगी।  प्रदेश के सभी 307 ब्लॉको में एक साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरुआत की गई।

इस यात्रा में कांग्रेस राहुल गांधी की चिट्‌ठी घर-घर जाकर बांटेगी । राहुल गांधी की इस चिट्‌ठी में देश के ताजा हालातों का जिक्र करते हुए देश की जनता की जनता से कई बातें कहीं गई है।

यह भी पढ़ें…

‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, पहले दिन इतने किलोमीटर पैदल चलेंगे कांग्रेस नेता

इसमें महंगाई कम करने, रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही स्वर्णिम भारत बनाने का उल्लेख है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि देश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

युवा बेरोजगार है और महंगाई आसमान छू रही है।

किसान कर्ज के बोझ से दबा है और सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में जा रही है।

यह भी पढ़ें…

राज्यपाल से हस्ताक्षर के लिए करेंगे निवेदन- पीसीसी चीफ मोहन मरकाम