आवास में भ्रष्टाचार पर बोले महापौर!

CG News Today



रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा पार्षद दल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर कल प्रेस वार्ता की थी साथ ही इस विषय को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौपा था। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर व नगर निगम प्रशासन पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का नाम बदलकर चलाने व केंद्रांश में राज्यांश मिलाकर अपनी ही वाह वाही लूट कर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

लापरवाही का लगाया आरोप

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को अन्य लोगों को बेचने का भी आरोप लगाया साथ ही 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि जो राज्य सरकार की लापरवाही के चलते केंद्र से भेजी गई किस्त की राशि वापस हो गई इस पर भी उन्होंने कहा की राज्य सरकार अपना अंश नहीं दे पा रही है।जिससे गरीबों के मकान नही बन पा रहा है।

आरोप प्रत्यारोप का पन्ना

वहीं तमाम आरोपों को लेकर खंडन करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा चुनाव का समय है आरोप प्रत्यारोप का पन्ना है। वो लगातार पलटा जायेगा। जो मकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए है। वो मकान जिसमें दो – दो लोगों ने कब्जा करके रखे है। ऐसी मकानों को मोर मकान,मोर आस के तहत बेचा जा रहा है। मीनल चौबे ने कोई शंका जाहिर की है। मैं महापौर हु एक बार वो नेता प्रतिपक्ष होने के नाते हमसे बात कर लेती हम इसकी जांच कराते। सीधे पीसी करना ईओडब्लू चले जाना ऐसे में क्या बात होंगी।