इस गांव में धूम रहा हाथियों का दल, कहीं आप पर भी तो खतरा नहीं…

CG News Today



कोरिया। Elephant terror कोरिया वन मंडल में लगातार कुछ दिनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल ने फसलों के साथ-साथ, कई मकानों को तोड़ दिया है, जिससे किसान रोड़ पर आ गए हैं। इसके साथ ही कई लोगों को कुचल कर मार डाला है। इस तरह इलाके में हाथियों के घुमाने से किसान काफी परेशान है और उनमें दहश्त का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दे कि, कोरिया में कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में 15 हाथियों का  दल 1 सप्ताह से डेरा डाले हुआ है। इस दल ने क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचाने से लेकर लोग घरों को भी तोड़ दिया है। जिस वजह से किसान रात को जागने को मजबूर हो गए है।

Elephant terror  वहीं, इस मामले में कोरिया वन मंडल के एसडीओ का कहना है कि कटघोरा वन मंडल से प्रवेश किए हाथी दल से लोगों को सुरक्षित रखते हुए हाथी दल को उनके नियमित सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग स्टाफ पूरी तरीके से तैनात व सक्रिय है वही हाथियों द्वारा किए गए फसलों के नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?