कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत, जानिये क्या कुछ होगा खास…

CG News Today



रायपुर।  Hath se hath Jodo Yatra गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने आज हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस रोजाना10-15 किमी की यात्रा करेगी और घर-घर जाएगी।  इसमें मंत्री विधायक समेत स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राज्य सरकार की खुबिया गिनाई जाएगी। साथ ही राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जनता बताएगी।

Hath se hath Jodo Yatra वही केंद्र सरकार के गलत नीतियों को घर-घर तक लेकर जाएगी। प्रदेश के सभी 307 ब्लॉकों में एक साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरुआत की गई। इस यात्रा में कांग्रेस राहुल गांधी की चिट्‌ठी घर-घर जाकर बांटेगी। राहुल गांधी की इस चिट्‌ठी में देश के ताजा हालातों का जिक्र करते हुए देश की जनता की जनता से कई बातें कहीं गई है। इसमें महंगाई कम करने, रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही स्वर्णिम भारत बनाने का उल्लेख है। इसमें उन्होंने लिखा है कि देश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। युवा बेरोजगार है और महंगाई आसमान छू रही है। किसान कर्ज के बोझ से दबा है और सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में जा रही है।