रायपर। Kumari Selja’s छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा आज रायपुर आएंगी। वे आज शाम 6 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुचेंगी। बता दें कि नई प्रभारी के आने पर एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कुमारी शैलजा 26 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में शामिल होंगी। वहीं 27 दिसंबर को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को राजीव भवन में होने वाली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहेंगे। सभी को पिछले दिनों उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी, बूथ पुनर्गठन का विस्तृत प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से लेकर आने को कहा गया है।
इस लिहाज से इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मिशन 2023 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। चुनाव में जनता के समक्ष सरकार के कामकाज की उपलब्धियों और भविष्य के प्लान को लेकर जाने का रोडमैप तैयार भी किया जा सकता है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?