बिलासपुर। अपने तीन दिवसीय बिलासपुर प्रवास के साथ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान डॉ. रमन ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे व वादाखिलाफी को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ. रमन ने कहा कि जो परिस्थितियां प्रदेश में हैं। चार साल भूपेश सरकार के पूरे हो रहे हैं। लूट, हत्या, बलात्कार के मामलों में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा-सत्ता में आई भूपेश सरकार अपने वादों को भूल चुकी है
डॉ. रमन ने कहा- प्रदेश में चार साल में बढ़ा क्राइम का ग्राफ
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। छत्तीसगढ आर्थिक दिवालियेपन की तरफ जा रहा है। प्रदेश पर 55 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है। प्रदेश में कोयला घोटाला, सीमेंट पर अवैध वसूली, शराब माफिया, लैंड माफिया, रेत माफिया का आतंक है। पटवारी तक का रेट लाखों रुपए हो गया है।
बाहर से शूटर आ रहे हैं, हत्या कर रहे हैं। नए- नए तरीके अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार जनहितैषी योजनाएं बंद कर रही है। गरीबों का आवास तक नहीं बन पा रहा है।
महत्वपूर्ण योजनाएं बंद हो गई। 36 वायदे कर भूपेश सरकार ने केवल झूठ बोला है। बोनस, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन जैसी योजनाओं को खटाई में डाल दिया गया है।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी ठगा गया। स्व सहायता समूह के महिलाओं से भी काम छीन लिया गया है।
डॉ. रमन ने जिमी कांदा कही ये बात
डॉ. रमन ने जिमी कांदा लालभाजी और भारत जोड़ो यात्रा पर हो रहे सियासत पर सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या जिमी कांदा और लाल भाजी को भूपेश बघेल ने पेटेंट करा लिया है।
जिमी कांदा, लाल भाजी छत्तीसगढ़ में हजारों साल से खा रहे हैं। कोई अकेले भूपेश बघेल ही जिमी कांदा नहीं खाते हैं।
हर गांव में, तिहार में, हर छत्तीसगढ़िया के घर जिमी कांदा बनता है। भूपेश बघेल को गलतफहमी है कि सिर्फ वही जिमी कांदा खाते हैं।
हजारों साल से गांव गांव में ये बनता है शायद भूपेश बघेल को जानकारी नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का मामला तकनीकी विषय है। आज यदि कोरोना बढ़ रहा है तो पूरे देश में सावधानी बरतनी चाहिए। हमें गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए।