चोरी की बाइक में स्टंट बाजी करने वाले कपल गिरफ्तार…

CG News Today



दुर्ग। couple stunt in bike दिन दहाड़े बाइक पर एक कपल भीड़भाड़ वाली सड़क में स्टंट बाजी करते नजर आए। कपल ये स्टंट बाजी दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर कर रहें थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस पुछताछ में एक चौका देने वाली बात सामने आई है।

couple stunt in bike  पुछताछ में युवक ने बताया की लड़की स्टंट कर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जलाना चाहती थी। इस मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सेक्टर 10 के जिस सड़क में स्टंटबाजो ने स्टंट किया था वही पुलिस ने खड़ा कर दोनों की कॉल्स भी ली। मामले में दुर्ग एसपी ने बताया की राजनंदगांव से एक साल पहले चोरी हुई थी उसी बाइक को खरीद युवक-युवती स्टंट कर रहे थे।

साथ स्कूटर पर चल रहे थे दोस्त

बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक बाइक चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझ कर खुलेआम कर रहे थे। अश्लील हरकत को दुर्ग पुलिस द्वारा खुलेआम कानून का उल्लंघन मानते हुए लगातार इस कपल की सर्चिंग की जा रही थी जो सड़कों पर एक दूसरे को किस कर रहे थे और आज देर शाम पुलिस ने  उन्हें धर दबोचा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।