छत्तीसगढ़ की मिट्टी और 7 नदीयों का जल लेकर 334 कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

CG News Today



रायपुर। (Bharat Jodo Yatra) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रीगण व विधायक और  कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 12 मंत्री सहित कांग्रेस के सभी 70 विधायक सहित 334 कांग्रेस नेता पदयात्रा में आज शामिल हुए हैं।

वहीं विशेष सत्र के चलते स्थानीय नेताओं को भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका प्रचार-प्रसार 3 दिसंबर को थम जाएगा, जिसके बाद 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। सभी कांग्रेस नेता 29 नवंबर को मध्य प्रदेश से वापस लौटेंगे।

(Bharat Jodo Yatra) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, शिव डहरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

दरअसल, भारत जोड़ो पदयात्रा को दो महीने से अधिक का समय पूरा हो चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आने वाली है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रदेश कि मिट्टी और जल लेकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि भारत जोड़ो यात्रा में जिन राज्यों से नहीं गुजर सकी है। उस राज्य के लोग मिट्टी और पानी लेकर जाते हैं। इसी मिट्टी और पानी से वृक्षा रोपण किया जाएगा।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?