रायपुर। cyclonic storm Mandaus छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। ठंड़ी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा रहे है। इससे प्रदेश में ठंड का प्राकोप काफी बढ़ गया है। लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं।
अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री
वहीं आज से छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मंडौस का असर दिखाई देगा। बादल छाने का पूर्वानुमान किया जा रहा है वहीं बस्तर में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज मध्य रात्रि दक्षिण आंध्राप्रदेश के पास पुडुचेरी,श्रीहरिकोटा, मचलीपटनम पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस,रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.8 माना में 12.2 बिलासपुर 12.2 अंबिकापुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
मंडौस खजाने का पिटारा
मंडौस नाम का यह तूफान 2022 का तीसरा चक्रवात है। इसका नामकरण संयुक्त अरब अमीरात ने किया है। इसका अरबी में अर्थ होता है खजाने का पिटारा। इस साल का पहला तूफान असानी था जो मई महीने में बंगाल की खाड़ी में बना था। इसका नामकरण श्रीलंका ने किया था। अक्टूबर के महीने में आया सितरंग चक्रवात बांग्लादेश में तबाही लाया था। इसको यह नाम थाईलैंड ने यह नाम दिया था।
दिन के तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बादलों के आने से रात का तापमान अपेक्षाकृत गर्म होगा। बरसात के बाद मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होगा। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक दिन पहले तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस था जो दंतेवाड़ा में मापा गया।
इस जिले में सबसे कम तापमान
छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान नारायणपुर जिले में दर्ज किया गया है। जहां 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर की बात की जाए तो रायपुर में 15.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जगदलपुर में 10.2, बिलासपुर में 13.2, दुर्ग में 14 और राजनांदगांव में 16.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।