सारंगढ़। Awareness about body donation मृत्यु उपरांत अपनी देह दूसरों के उपयोग में दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की सोच को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल शाखा सारंगढ़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिला स्वास्थ्य अधिकारी एफआर निराला ने अग्रसेन भवन से रैली का शुभारंभ किया।
इस रैली में छात्र एवं छात्राओं ने देहदान के समर्थन में नारे लगाते हुए नगरवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर संगठन की महिलाए, भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक गण मौजूद थे। वहीं डॉक्टर ने बताया कि, मेडिकल कालेजों में प्रशिक्षण के लिए मेडिकल स्टूडेंट को शरीर के अंगो को परीक्षण कर ज्ञान प्राप्त करते है ताकि डॉक्टरों को शरीर के बारे में ज्यादा से ज्यादा गया मिल सके।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?