Bhanupratappur by-election भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 6वें चरण की गितनी पूरी हो गई है। जिसमें लगातार कांग्रेस आगे चल रही है, कांग्रेस प्रत्यासी सावित्री मंडावी को अबतक 19750 वोट मिल चुके है तो वहीं, ब्रम्हानंद नेताम 9820 वोटों से दूसरे स्थान पर आ गए है। तो, अकबर कोर्राम 9153 तीसरे नंबर पर बने हुए है।
कांग्रेस खेमे में जश्न का महौल
Bhanupratappur by-election 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है। कांग्रेस के पक्ष मे शुरुआती रुझान आने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का महौल है। कोंडागांव कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी लगातार बढ़त बनाई हुई हैं।
कांग्रेस और भाजपा में टक्कर
Bhanupratappur by-election विधानसभा उपचुनाव के लिए 256 पोलिंग बूथ में 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 8 दिसंबर को मतों की गणना हो रही है। जिस तरह से एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमें यह नजर आ रहा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच में जबरदस्त टक्कर होगी।