पुलिस की नवा बिहान अभियान को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय और स्थानीय तस्करों को किया गिरफ्तार

CG News Today



 

अंबिकापुर। नशे के खिलाफ नवा बिहान अभियान चला रही सरगुजा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग -अलग मामलों में कार्यवाई करते हुए सरगुजा पुलिस ने आठ लाख से अधिक के अवैध नशीली दवाओं के साथ दो अन्तर्राज्यीय और दो स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं को जप्त किया गया है।

पुलिस बल तैनात

बीती रात गांधीनगर पुलिस को गश्त के दौरान एक गढ़वा झारखंड से अवैध नशीला पदार्थ शहर में लाकर खपाने की सूचना मिली थी।  सूचना के बाद गांधीनगर पुलिस के द्वारा तत्काल झारखंड से आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर चौकसी बढ़ाते हुए शहर के अंदर आने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी गई थी।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक्सप्रेस-वे में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान झारखंड से उत्तर प्रदेश होते हुए लटोरी मार्ग से अम्बिकापुर आ रही पिकअप वाहन को छठिरमा बेरियर के पास रोका गया।

जिस पर वाहन चालक पुलिस को देख वाहन लेकर मौके से भागने लगा तत्काल पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर कुछ दूर पर वाहन को पकड़कर वाहन की जांच की गई ।

वाहन में सवार झारखंड के दो आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 कार्टून बरामद किया है जिसमे 1300 नग नशीला इंजेक्शन,450 नग कफ सिरप बरामद किया गया है।

जिसकी कीमत 8 लाख रु बताई गई है, मात्रा में नशीली दवाओं को जप्त किया है, वहीं दूसरे मामले में डिगमा में बाइक सवार दो लोगों से पुलिस ने 70हजार रु के 125 नग एमपूल नशीली इंजेक्शन सहित 20 नग एविल इंजेक्शन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपियों झारखंड व दो स्थानीय तस्कर सामिल है।