पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, अमरकंटक और अंबिकापुर में ठंड से हाल बेहाल…

CG News Today



पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है इसके साथ ही इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पेंड्रा  में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा पहुंचा है। वहीं अमरकंटक में पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया।

इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अवाल का सहारा ले रहे है। पूरा इलाका कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। कई जगह पर बूंदाबांदी हो रही है, बूंदाबांदी के चलते ठंड बड़ गई है, आज से सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगी।

कोहरे की चादर ओड़े सरगुजा

कोहरे की चादर आज भी सरगुजा जिले को अपनी आगोश में लिये हुआ है।  रखा है, यह नजारा अंबिकापुर के गांधी चौक का है जहां कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है, वहीं ठंड ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। गरम कपड़ा बेचने वाले व्यापारी भी परेशान है लोग अपने घरों से निकल ही नहीं रहे हैं और यह फेरी लगाने वाले जा रहे हैं बैरंग लौट रहे हैं। बाहर से आए हुए यात्री भी ठंड के वजह से परेशान है और वापस अपने घर जाने की तलाश में लगे हुए हैं।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?