पौधे लगाने से नाराज होकर युवती की कर दी डंडे

CG News Today



बिलासपुर।  बिलासपुर में दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में पेड़-पौधे लगाने से नाराज स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने युवती और महिला पर हमला भी कर दिया। महिलाओं की दबंगई का VIDEO भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मिलकर एक युवती की डंडे से पिटाई करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में समूह की महिलाओं पर बलवा का केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें …

कोयला खदान में हुए ब्लास्ट से घरों में आई दरारें, नाराज हुए लोग… वीडियो वायरल

महिलाओं की दबंगई का VIDEO हो रहा सोशल मीडिया में वायरल

वायरल वीडियो में महिलाओं का समूह मिलकर एक युवती पर हमलावर होती नजर आ रही हैं। महिलाएं इस युवती को डंडे से पीट रही हैं और जमकर हंगामा मचा रही हैं।

अवैध कब्जा करने का विरोध कर रही हैं 

जानकारी के अनुसार हेमीन वस्त्रकार मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहती हैं। वे गृहणी हैं। उन्होंने अपने घर के सामने की जमीन को घेरकर उसमें पौधे लगाए हैं। आवासीय कॉलोनी से लगे ग्राम लोखंडी में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय हैं, जो आवासीय कॉलोनी शासकीय जमीन पर कब्जा करने का विरोध कर रही हैं। रविवार दोपहर समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच गईं। उनके हाथ में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी रखा था।

यह भी पढ़ें …

पत्नी की पिटाई कर पति ने बनाया विडियो, पत्नी के जॉब करने से था नाराज़ हैवानियत की सारी हदे की पार

आक्रोश में महिलाओं ने न आव देखा न ताव हाथ में जिस भी चीज को पकड़ी थी उसी से ही युवती को जमकर पीट रही हैं। मामले में पुलिस महिला समुह की महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें …

Students Strick : शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र उतरे सड़क पर, किया चक्काजाम