Blackmailing : फेसबुक पर युवती से दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॉल कर लुटे लाखों रुपये…
Blackmailing : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले
https://aajkijandhara.com/worlds-oldest-jeans/
एक युवक को सोशल मीडिया पर एक अनजान लड़की से दोस्ती
करना महंगा पड़ गया. पहले तो लड़की ने मैसेज कर दोस्ती की
और फिर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके
बाद वह युवक का स्क्रीनशॉट लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगी।
युवक ने डर के मारे 5.5 लाख रुपए भी दे दिए। बाद में इसकी
शिकायत पुलिस से की। पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
रतनपुर क्षेत्र के भेड़ीमुड़ा निवासी सैयद एजाज अली (28)
ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक
आईडी पर पूजा शर्मा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी.
लड़की की रिक्वेस्ट देखकर उसने फौरन इसे स्वीकार कर लिया।
इसके बाद दोनों मैसेज में बात करने लगे। फिर एक दिन लड़की
ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल किया। मेरे स्वीकार करते ही
उसमें अश्लील वीडियो चलने लगे। उसने कॉल काट दी। कुछ देर
बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज आने लगे।
जिसमें उसकी एडिटेड फोटो और अश्लील वीडियो नजर आ रहा था।
उसे वायरल करने की धमकी दी गई और बदले में पैसे मांगे गए।
स्थानीय कानून के डर से वह ठगों द्वारा दिए गए खाते में रुपए
जमा कराने लगा। इसके बाद इनकी डिमांड बढ़ती चली गई।
युवक ने दोस्तों से कर्ज लेकर 5 लाख 25 हजार से अधिक
रुपये जमा कराए, इसके बाद भी उससे पैसे मांगे गए. फिर
युवक पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के
खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है
कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा अनजान दोस्तों द्वारा किए गए वीडियो कॉल आदि
को रिसीव नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में
बने दोस्ती के चक्कर में पड़कर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए,
क्योंकि सच्चाई इससे अलग ही रहती है। ज्यादातर अपराध सोशल
मीडिया में की गई दोस्ती की वजह से हो रहे हैं। इसकी शिकार
ज्यादातर लड़कियां होती हैं।