कांकेर। Chhattisgarh Breaking News : भानुप्रतापुर उपचुनाव में एक नया मोड़ आ गया है। उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। झारखंड पुलिस ने इस संबंध में कांकेर पुलिस से संपर्क किया है। मालूम हो कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर जमशेदपुर के टेल्को थाने में रेप, देह व्यापार और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
इधर, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक साजिश बताया है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, न समन है और न वारंट। पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पुलिस कांग्रेस पार्टी की साजिश है। कांग्रेस को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में हार का अंदेशा है, इसलिए वह इस साजिश में लगी है।
बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के शामिल होने का आरोप है। मामला 2019 का है।