रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को हिरासत में लेने पहुंची झारखंड पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन झारखंड पुलिस ने तमाम विरोध के बावजूद प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को हिरासत में लिया था।
जमकर समर्थकों ने नारेबाजी की।
बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में झारखंड पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत से रिहा कर दिया है। नेताम को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। विरोध में उनके समर्थक धरने पर बैठ गए और झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी
झारखंड पुलिस कांकेर पहुंची और ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने का नोटिस दिया। लेकिन इस पर बीजेपी ने कहा कि ब्रम्हानंद को कोई नोटिस नहीं मिला है। नेताम ने इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी। हालांकि झारखंड हाईकोर्ट ने ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. वोटिंग के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. हाई कोर्ट के बाद उसी कॉपी के बाद उन्हें जाने दिया गया।
ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी को लेकर गहमागहमी का माहौल
मतदान का समय समाप्त होते ही झारखंड पुलिस ने ब्रम्हानंद नेताम पर शिकंजा कसा। ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने किलेपार मतदान केंद्र से हिरासत में लिया। झारखंड पुलिस ब्रम्हानंद को हिरासत में लेकर जा रही थी कि कार्यकर्ताओ ने हाराडुला के पास रोक दिया और जम कर विरोध किया। भारी विरोध के बीच पुलिस को ब्रम्हानंद नेताम को छोड़ वापस लौटना पड़ा। माहौल इतना गहमागहमी का रहा कि स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओ और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। घंटे भर से अधिक समय तक चले इस माहौल के बाद बीजेपी के बड़े लीडर के पहुंचते ही ब्रम्हानंद नेताम को अपने काफिले के साथ सुरक्षित ले गए।