गौरेला। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो के कार्यक्रम और पोस्टर विमोचन करने के लिये राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी प्रियंका सारसर ने बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला युवा कांग्रेस के बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक सभा ली और बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।
अधिक से अधिक युवा को लाने में सहयोग
वहीं पहली बार राष्ट्रीय सचिव के आगमन पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने अपने टीम के साथ जोरदार स्वागत किया और सिनियर कांग्रेस के समस्त लीडरों को युथ कांग्रेस के मंच पर एक साथ लेकर आये जिसका छत्तीसगढ़ सह प्रभारी प्रियंका सारसर ने आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भागीदारी में अधिक से अधिक युवा को लाने में सहयोग करने को की बात कही।
सही काम न करने पर नोटिस दे
वहीं कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष अमन शर्मा को स्पष्ट कहा की जो भी पदाधिकारी अगर सही काम नहीं करता है तो नोटिस देकर कार्यवाही करते हुए नये युवा साथियों को पद देकर कार्य कराने को कहा जिससे नये लोग जो बिना पद के निस्वार्थ कर रहे हैं उन्हें आगे लाने की जिम्मेदारी अब हमारी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका सारसर राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी छःग, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी के साथ ही प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी, पुष्पेंद्र साहू, मरवाही विधायक के के ध्रुव जी, अनु. जनजाति आयोग सदस्य श्रीमति अर्चना पोर्ते, ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगरपंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, ज़िला अध्यक्ष -अमन शर्मा, प्रदेश महासचिव- उमा पाव एवम युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?