राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में 2 दिनों से आए मौसम में बदलाव के चलते धान खरीदी भी प्रभावित हो रही है। वहीं हजारों क्विंटल धान अभी भी खरीदी केंद्रों में रखा हुआ है। कुछ केंद्रों में पर्याप्त कैप कव्हर के अभाव के चलते धान भीगने की आशंका भी बनी हुई है।
बीते मंगलवार कि सुबह से दिन भर राजनांदगांव जिले में बादल छाए रहे, वहीं आज बुधवार की सुबह हल्की फुहारों के साथ बादल बरसने लगे। बेमौसम हो रही इस बारिश से जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी भी प्रभावित हुई है और बारिश की वजह से आज खरीदी बंद कर दी गई है।
संतराम नेताम होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष
वहीं हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। हालांकि इन धान को ढंकने समिति द्वारा कैप कव्हर लगाया गया है लेकिन कई समितियों में पर्याप्त कैप कवर की व्यवस्था नहीं है।
राजनांदगांव शहर के समीप ढाबा धान खरीदी केंद्र में अब तक 55000 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 45000 क्विंटल धान का उठाव हुआ है।
वहीं 10000 क्विंटल धान अभी भी खरीदी केंद्र में रखा हुआ है। ढाबा सोसाइटी के प्रबंधक उपेंद्र सिंह देशमुख का कहना है कि बारिश से धान बचाने पर्याप्त कैप कव्हर मौजूद है।
विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, हंगामे के आसार…
बेमौसम हो रही इस बारिश से धान खरीदी प्रभावित होने के साथ ही मौसम की मार से धान को बचाना समिति प्रबंधकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सुबह से जारी हल्की बारिश के बीच आनन-फानन में धान की बोरियों को ढका गया है। वहीं बिना टीन सैड के खुले आसमान के नीचे रखें धान में मौसम के चलते नमी आने की संभावना भी बनी हुई।