रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज यानि की मंगलवार को गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ में सभा करेंगे।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल आमजन से मुलाकात और संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। साथ ही वह आम जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे, साथ ही विभिन्न संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को जानेंगे।
प्रदेश के मुखिया से सीधे संवाद
बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजिम विश्राम गृह से प्रात: 6.55 बजे प्रस्थान कर प्रात:काल 7 बजे राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। सुबह 7.30 बजे कालेश्वर धाम मंदिर से प्रस्थान कर विश्राम गृह आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे राजिम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे, इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. राजिम में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा।
भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.05 बजे कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम हेलीपैड राजिम से हेलीकाप्टर से रवाना होंगे और 11.50 बजे विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानावागढ़ के विकासखंड देवभोग पहुंचेंगे और वहां सुबह 11.55 बजे आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री देवभोग के फोकटपारा स्टेडियम मैदान से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे बिन्द्रानवागढ़ पहुंचेंगे।
CM Baghel Day visit plan: आज गुजरात दौरे पर जायेंगे सीएम बघेल, प्रदेश में भी करेंगे भेंट मुलाकात
दोपहर 2.35 बजे से मुख्यमंत्री मिलन-सभा कार्यक्रम बिंद्राणवागढ़ में शुरू होगा। इसके बाद हेलीकाप्टर बिंद्रावागढ़ से शाम 4.05 बजे रवाना होकर शाम 4.15 बजे गरियाबंद पहुंचेगी। मुख्यमंत्री गरियाबंद में शाम 5.30 बजे जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 6.10 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री गरियाबंद में ही रात्रि विश्राम करेंगे।