*मोर आवास मोर अधिकार अभियान को लेकर डीडीसी सालिक साय का तूफानी दौरा, कांग्रेस सरकार की विफलता को पहुंचा रहे हैं जनता के बीच…………* Munadi

CG News Today



जशपुरनगर।पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रही है।कांग्रेस सरकार पर पीएम आवास मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार हमला कर रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा किसी प्रकार का कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है।इस अभियान के जिला सह प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं महत्वकांक्षी योजनाओं को बताते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी जन जन तक पहुंचा रहे है।शुक्रवार को मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत लुड़ेग तमता मंडल में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सरकार द्वारा जारी चुनावी घोषणा पत्र को हाथ में लेकर लोगों से कहा की 36 वादे में एक भी वादा शत प्रतिशत पूरा नहीं कर पाई।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां की जनता से छलावा की है,जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ,पूर्णत शराब बंदी, किसानों का सबका कर्ज माफ,पेंशन में बढ़ोत्तरी,बेरोजगारी भत्ता देने का जैसे महत्वपूर्ण वादे किए थे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही गरीबों को हजारों का बिल थमा रहे हैं, पूर्णत शराब बंदी करने वाली कांग्रेस सरकार जमकर शराबखोरी कर रही है।श्री साय ने लोगों से कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।इस मौके पर मनीष अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार प्रदेश में जनविरोधी कार्य कर रही है,जिससे लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस मौके पर संजू अग्रवाल,रोशन साय, रामप्रसाद चौहान,भुवन चौहान,बीडीसी हीरावती चौहान,विशाल अग्रवाल,भगत यादव, सुनील शर्मा,संजय शर्मा, देवनाथ साय,सुरज साय,बालेश्वर चक्रेश,भूषण वैष्णव मौजूद रहे।


munadi news jashpur