रायपुर। Vande Bharat Express वंदे भारत एक्सप्रेस आज से चलकर रायपुर पहुंची जहा उसका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सांसद सुनील सोनी , बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहें। इसके साथ ही इस ट्रेन में बैठने वालों पर काफी उत्साह देखा गया। इसके साथ ही ट्रेन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।
Vande Bharat Express उल्लेखनीय है कि, वंदे भारत ट्रेन के यहां पहुंचने पर लोगों ने जमकर ढोल बजाए। ट्रेन पर फूल भी बरसाए गए। वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलेगी। ये ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर के बीच चलेगी।
देश की छठी वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat Express लोगों ने ट्रेन में चढ़कर उसके साथ सेल्फी भी ली। लोगों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इस दौरान लोक कलाकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया।
सप्ताह में 6 दिन तक चलेगी
Vande Bharat Express नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 6 घंटे में पूरी होगी। इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?