कांकेर। शादी समारोह से लौट रहे लापता लोगों की तलास में पुलिस लगातार जुटी हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस को जंगलवार के पास कुएं में गिरी एक कार मिली है। जिसमें ये चारों लोगों शावर थे। कार को कुंए से बाहर निकालने के लिए पुलिस कुएं से पानी कम करने और कचरे को साफ करने का कार्य करवा रही है, जिसके बाद स्तिथि स्पष्ट हो पाएंगी। इस मामले में पुलिस को अंदेशा है कि कार कुएं में जा गिरी थी।
शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से कार सवार लापता हो गए थे। जंगलवार के नजदीक ही कुएं में गाड़ी मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ लोग मौजूद हैं। कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कार बाहर आने के बाद ही लोगों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
सभी कांकेर शहर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार रात को लौट रहे थे। हाईवे से कार सहित लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?
- कला और संस्कृति खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- सियासत की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- संपादकीय पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
The post लापता लोगों की कुएं में मिली कार… appeared first on JANDHARA 24.