कांकेर। शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की अब तक कोई पता नहीं चला है कि आखिर ये लोग कहा गायब हो गए पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि 34 घंटे से भी अधिक समय बीत चुका है पर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस अलग-अलग जगहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। वहीं कार में सवार चारों लोगों के मोबाइल एक ही जगह पर बंद होने से भी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की टीम लगातार इलाके में सर्चिंग कर रही है।
एक ही लोकेशन में नंबर बंद
कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों के मोबाइल कॉल करने पर बंद बताने लगा। उसके बाद चारों का कोई पता नहीं चल सका है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
अभी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने निकल कर आया है जिसमे लापता हुए चारो लोग शादी समारोह के स्थल से बाहर निकलते हुए दिख रहे है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?