रायपुर। Chhattisgarh Legislative Assembly संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे। मंगलवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये नाम तय किया गया है। वहीं आज नेताम नामांकन जमा करेंगे, कल डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। मनोज मंडावी के निधन के बाद से पद खाली था जिसके बाद अब उपाध्यक्ष के लिए संतराम नेताम का नाम चुना गया हा।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहली बार शामिल हुई। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वहीं ये नाम तय किया गया। इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे।
दूसरी बार विधायक हैं नेताम
संतराम नेताम केशकाल विधानसभा क्ष्रेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार उन्होंने 2013 के चुनाव में जीत हासिल की। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 48.33% वोट हासिल किया था। इससे पहले वे बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य के तौर पर जनप्रतिनिधि बन चुके थे।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?