कांकेर।Savitri Mandvi wins in Bhanupratappur :
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने
21 ,098 वोटों से अपनी जीत दर्ज कराई है।
सावित्री को कुल 65,327 वोट मिले हैं। इसकी तुलना में
बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम को 44,229 और सर्व आदिवासी समाज के
प्रत्याशी अकबर राम कोर्रम को 23, 371 वोट प्राप्त हुए ।
इसके साथ ही सावित्री मंडावी ने खैरागढ़ उपचुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।
खैरागढ़ में कांग्रेस ने 20176 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
इस बार जीत का आंकड़ा 21,098 रहा।
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई
भानुप्रतापपुर सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस ही
मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाएंगी।
सावित्री ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इसकी पुष्टि भी हुई।
साथ ही यह भी माना जा रहा था कि उन्हें सहानुभूति के वोट मिलेंगे और जीतेंगे।
हालांकि कांग्रेस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बीजेपी
प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से रेप का आरोप है।
इस आरोप ने चुनाव की दिशा ही बदल दी। कांग्रेस की ओर से नेताम
का नामांकन रद्द करने की मांग की गई,
लेकिन स्क्रूटनी का समय बीत जाने के कारण इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।
हालांकि इन आरोपों के बाद भी बीजेपी ने काफी मेहनत की
और चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया।
Read more : Rajkumar College Annual Function: रिहर्सल के दौरान स्टेज पर गिरी छात्रा…. और फिर क्या हुआ जानें
इस चुनाव की एक और अहम कड़ी थी सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी।
छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर पीड़ित आदिवासी समाज ने सरकार
के खिलाफ सेवानिवृत्त आईपीएस अकबर राम कोर्रम का समर्थन किया था।
इस समर्थन के बाद कोर्रम काफी मजबूत हो गया
और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
मतगणना के प्रारंभ में कोर्रम दूसरे स्थान पर रहे।
हालांकि, बाद में वे पिछड़ गए।
पहला दौर
सावित्री मंडावी – 3397
अकबर राम कोर्रम – 1196
ब्रह्मानंद नेताम – 1140
दुसरा चरण
सावित्री मंडावी – 2415
अकबर राम कोर्रम – 2143
ब्रह्मानंद नेताम – 1488
तीसरा दौर
सावित्री मंडावी – 3780
अकबर राम कोर्रम – 1657
ब्रह्मानंद नेताम – 1381
चौथा दौर
सावित्री मंडावी – 3732
अकबर राम कोर्रम – 1635
ब्रह्मानंद नेताम – 1325
पांचवां दौर
सावित्री मंडावी – 2809
अकबर राम कोर्रम – 2522
ब्रह्मानंद नेताम – 1433
छठा दौर
सावित्री मंडावी – 3617
अकबर राम कोर्रम – 464
ब्रह्मानंद नेताम – 2703
सातवां दौर
सावित्री मंडावी – 3306
अकबर राम कोर्रम – 3032
ब्रह्मानंद नेताम – 2027
आठवां दौर
सावित्री मंडावी – 3604
अकबर राम कोर्रम – 1331
ब्रह्मानंद नेताम – 2377
नौवां दौर
सावित्री मंडावी – 3536
अकबर राम कोर्रम – 1247
ब्रह्मानंद नेताम – 1554
10वां दौर
सावित्री मंडावी – 3627
अकबर राम कोर्रम – 1423
ब्रह्मानंद नेताम – 2119
ग्यारहवां दौर
सावित्री मंडावी – 4031
अकबर राम कोर्रम – 677
ब्रह्मानंद नेताम – 3590
बारहवां दौर
सावित्री मंडावी – 3164
अकबर राम कोर्रम – 1559
ब्रह्मानंद नेताम – 2578
तेरहवां दौर
सावित्री मंडावी – 3837
अकबर राम कोर्रम – 841
ब्रह्मानंद नेताम – 2084
चौदहवाँ दौर
सावित्री मंडावी – 4150
अकबर राम कोर्रम – 810
ब्रह्मानंद नेताम – 3420
15वां दौर
सावित्री मंडावी – 3384
अकबर राम कोर्रम – 646
ब्रह्मानंद नेताम – 4012
16वां दौर
सावित्री मंडावी – 3982
अकबर राम कोर्रम – 689
ब्रह्मानंद नेताम – 3486
सत्रहवाँ दौर
सावित्री मंडावी – 3884
अकबर राम कोर्रम – 288
ब्रह्मानंद नेताम – 2925
18वां दौर
सावित्री मंडावी – 3775
अकबर राम कोर्रम – 1037
ब्रह्मानंद नेताम – 3153
फाइनल (19वां) राउंड
सावित्री मंडावी – 1297
अकबर राम कोर्रम – 179
ब्रह्मानंद नेताम – 1084