सीएम बघेल का गुजरात दौरा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

CG News Today



रायपुर। (CM Baghel on Gujarat Tour) सीएम भूपेश बघेल आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। जहां चुनावी सभाओं में शामिल होंगे और अलग- अलग जगहों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे पालिताणा में सभा करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे महुवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तलाजा में दोपहर 2.45 बजे सभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम 7 बजे भावनगर में सभा को संबोधित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा

(CM Baghel on Gujarat Tour) सीएम बघेल समेत 334 कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, शिव डहरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

भारत जोड़ो पदयात्रा को दो महीने से अधिक का समय पूरा हो चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आने वाली है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रदेश कि मिट्टी और जल लेकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि भारत जोड़ो यात्रा में जिन राज्यों से नहीं गुजर सकी है। उस राज्य के लोग मिट्टी और पानी लेकर जाते हैं। इसी मिट्टी और पानी से वृक्षा रोपण किया जाएगा।

गुजरात चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जारी चुनावी प्रचार अब चरम पर है। राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है।  गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां पिछले 27 सालों से देश की दो बड़ी पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला है। (CM Baghel on Gujarat Tour)

बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने प्रचार तेज कर दिया है। पीएम मोदी भी लगातार गुजरात में जनसभाएं कर पार्टी के लिए माहौल बना रहे हैं।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?