सीएम बघेल ने कसा पूर्व मुख्यमंत्री रमन पर तंज.

CG News Today



 

जनधारा 24 पाॅलिटिकल डेस्क । Voter is the real Baghwa:

वोटर सबसे असली बघवा है। ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कही।

वे भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार की बंपर विजय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह मुझे मुसवा, कुत्ता और बिल्ली कहा करते थे।

आज भानुप्रतापपुर के मतदाताओं ने बता दिया कि असली बघवा कौन है ?

वोटर हैं सबसे असली बघवा।

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश में हुई बंपर जीत पर पर भी सोनिया गांधी,

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को बधाई दी।

इसका श्रेय भी उन्होंने प्रियंका गांधी के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

छत्तीसगढ़ की सियासत मे ंहमेशा से ही दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच राजनीतिक व्यंग्य चलते रहे हैं।

उसी को याद करते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह मुझे कभी मुसवा, कुत्ता तो कभी बिल्ली कहा करते थे।

आज भानुप्रतापपुर के वोटर्स ने बता दिया कि असली बघवा कौन है ?

आज मुख्यमंत्री बघेल के निशाने पर सीधे डाॅ रमन सिंह ही नहीं थे।

उन्होंने भाजपा के कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी नहीं बख्शा।

भाजपा के सबसे बड़े मैनेजर भी फेल: बघेल

भाजपा में चुनावी प्रबंधन गुरू के नाम से जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल का जिक्र करते हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव में भाजपा ने

अपने सबसे बड़े मैनेजर को उतारा था।

वे 15 साल से हर बार चुनाव जिता रहे थे।

वे भी इस बार काम नहीं आए।

भाजपा दूसरे-तीसरे स्थान के लिए संघर्ष करती नजर आई।

सर्व आदिवासी समाज को लेकर ये कहा

सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्रम की उपस्थिति पर

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि सर्व आदिवासी समाज का कोई वोट बैंक नहीं है।

पिछले चुनाव (2018) में जितने वोट आम आदमी पार्टी और जोगी कांग्रेस के

उम्मीदवारों को मिले थे, उतने ही वोट सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार को मिले थे।

चंडीगढ़ रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

यह हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की यह पहली जीत है।

प्रियंका गांधी ने वहां कड़ी मेहनत की।

सीएम ने एआईसीसी के सभी महासचिवों को जीत की बधाई दी है।

 

गुजरात के चुनाव परिणाम पर सीएम भूपेश ने कहा कि

यह अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम है।

वहां के सीएम भूपेंद्र पटेल का कार्यकाल एक साल ही रहा।

जब हम गुजरात गए थे तो वहां का माहौल ऐसा नहीं था।

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो चुनाव नतीजे नहीं आए

उससे बेहतर नतीजे मुख्यमंत्री के एक साल के कार्यकाल में आए हैं।