स्टार प्रचारकों की सूची जारी

CG News Today



रायपुर। Tripura Assembly Elections 2023 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तैयारी जोरो पर है वहीं इसको लेकर कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ से सीएम बघेल भी मोर्चा संभालेंगे, इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है।

Tripura Assembly Elections 2023  उल्लेखनीय है कि, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल हैं। त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है, वहीं चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। त्रिपुरा विधानसभा में कुल 60 सीटें है वर्तमान में सरकार वहां भाजपा की है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।