‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, पहले दिन इतने किलोमीटर पैदल चलेंगे कांग्रेस नेता

CG News Today



रायपुर। Hath se Hath Jodo Yatra राजधानी रायपुर के गांधी मैदान से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी। प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज 26 जनवरी से किया जा रहा है। पहले दिन कांग्रेस नेता 12 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

2 महीने तक चलेगी यात्रा

यात्रा 2 महीने चलेगी जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से की जायेगी। विधानसभावार चलने वाली यह यात्रा रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरूआत होगी। 12 कि.मी. की यह यात्रा कोतवाली चैक से सदर बाजार पुरानी बस्ती लाखे नगर चैक सांई दरबार मंदिर हनुमान नगर आदर्श नगर दंतेश्वरी मंदिर गणपत सिंधी विद्यालय दुधाधारी मठ टिकरापारा हरदेवलाला मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर मे सभा के रूप मे यात्रा का समापन होगा। दो माह तक चलने वाली यह यात्रा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रो तक पहुचेगी। यात्रा मे राहुल गांधी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश आमजनता को बांटा जायेगा। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर दरवाजे पर चिपकाया जायेगा। हर घर झंड़ा लगाया जायेगा एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पदाधिकारियो के घर पर नेमप्लेट लगाया जायेगा।