बलौदाबाजार। Leopard Death बलौदाबाजार वनमंडल के लवन परिक्षेत्र में 2 वयस्क तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए का शव लवन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 114 के परिसर अल्दा में मिला है। सूचटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग ने 1 माह पहले तेंदुए की मौत होने की पुष्टि की है।
Leopard Death पशु चिकित्सको ने तेंदुए में मांस नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया है। वहीं वन विभाग ने तेंदुए के चमड़ा, दांत, नाखून, स्नायु तंत्र के साथ 3 डॉक्टरों की टीम के साथ शव को दफन कर दिया है। इस मामले से लवन परिक्षेत्र के अल्दा बीट गार्ड की लापरवाही उजाग हो रही है। विलुप्ति के कगार पर तेंदुए की मौत होना वन विभाग के जिम्मेदारों पर कई सवाल उठ रहे हैं।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?