
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गुरुवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना नंदनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, नंदनी के खेलीडीह निवासी गोवर्धन साहू (35) पिता फूलचंद का शव गुरुवार सुबह घर के ही कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा है। गोवर्धन अपने भाई के साथ रहता था और शराब पीने का आदी था। फिलहाल, परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की गई है।
पांच साल से पत्नी व बच्चों से रह रहा था अलग
बताया जा रहा है कि गोवर्धन अपनी पत्नी और बच्चों से करीब पांच साल से अलग रह रहा था। पत्नी बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। इस दौरान उसे कई बार उसे मनाकर लाने के लिए गोवर्धन गया भी, लेकिन वह नहीं आई। गोवर्धन के नशे की लत के चलते ही वह परेशान थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EzvwTy
0 komentar