
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वैसे ही अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। प्रदेश में मंगलवार को चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बिलासपुर में आरपीएफ जवान, बिजली विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर व सजा काट रही महिला कैदी शामिल है। वहीं, अंबिकापुर से कांग्रेस पार्षद के पिता ने दम तोड़ दिया है। इसके बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 65 हो गया है।
बिलासपुर में दो मरीजों की अपोलो अस्पताल में मौत
जिले के मोपका निवासी 58 साल के आरपीएफ जवान की तबीयत सोमवार रात बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। वहां एंटीजन किट जांच में पॉजिटिव निकले। रात 3 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं पहले से भर्ती 70 साल के बिजली विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की 21 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
90 साल की महिला कैदी की जेल में मौत
सेंट्रल जेल में 90 साल की महिला कैदी सजा काट रही थी। मंगलवार को वह शौच के बाद हाथ धो रही थी। इसी दौरान पानी में फिसलकर गिर गई। बेहोश होने पर महिला कैदी को सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव की कोरोना जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिलासपुर में संक्रमित मरीज 699 हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 117 हैं।
अंबिकापुर से कांग्रेस पार्षद के पिता की रायपुर एम्स में मौत
अंबिकापुर में कांग्रेस पार्षद के 55 साल के पिता का कोविड-19 अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ता देख उसे रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सरगुजा जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है। सरगुजा में अब तक 237 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 33 एक्टिव केस हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xprx2m
0 komentar