
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में देर रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी के दौरान अपना सामान रखने के लिए ट्रांसफार्मर के पास गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी रिंकू सिंह (20) यहां उरला में किराये पर कमरा लेकर रहता था और गिरीराज कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9 बजे उसकी ड्यूटी खत्म हुई। वह हमेशा की तरह अपना सामान रखने के लिए ट्रांसफार्मर के पास गया और उसके नीचे रखने लगा।
ट्रांसफार्मर में चिपक कर बुरी तरह से झुलसा
तभी वहां ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और उसी में चिप गया। इसके चलते रिंकू बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को बुलाया गया। बिजली सप्लाई बंद करके रिंकू के शव को निकाला गया। तब हादसे के बाद फैक्ट्री में काम बंद कर दिया गया है। घटना के बाद से मजदूरों में भी गुस्सा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RP5YVZ
0 komentar