शिक्षकों के पदोन्नति के संबंध में अच्छी खबर है। पिछले दिनों बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचे शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला को नियाय पाती का सांकेतिक प्रारूप एवं ज्ञापन दिया गया है। प्रमुख सचिव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के नियाय पाती अभियान के दोनों विषयों पर सहमति व्यक्त किया है।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी विधुशेखर झा ने बताया कि प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कहा कि राज्य के शिक्षकों ने भारी संख्या में पोस्टकार्ड लिखा है। उनको न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर भर्ती पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसार पदोन्नति होगा। कोरोना के कारण फिलहाल कार्यालयों में कामकाज बाधित है।
जो सामान्य होते ही प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति में 2006 तक के व्याख्याताओं को लेने संबंधी संयुक्त संचालकों के पत्र को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष का कोई बंधन नहीं रहेगा। समस्त रिक्तियों के अनुपात में पदोन्नति होगा। इसका भरोसा फेडरेशन के पदाधिकारियों को उन्होंने दिया।
खर्च की जानकारी के लिए किया निर्देशित
सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त हुए शिक्षकों को समयमान वेतनमान स्वीकृति हेतु उन्होंने विभाग को आने वाले व्यय का आंकलन करने निर्देश दे दिया है। सभी जिलों से प्रभावित शिक्षकों की जानकारी मंगाया गया है। विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए वित्त विभाग भेजा जाएगा। नियाय पाती अभियान 20 अगस्त से प्रारंभ किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ZMDXC
0 komentar