
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रविवार देर शाम दो मासूमों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। हादसे का पता सोमवार सुबह चला, जब दोनों बच्चों के शव कुएं में दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कारागुला निवासी कुनाल (4) पुत्र शिवचरण कंवर और चेतन (3) पुत्र धनेश गोड़ दोनों बच्चे रोज की तरह रविवार शाम भी साथ ही खेल रहे थे। इस दौरान खेलते हुए दोनों घर के पीछे बनी बाड़ी में चले गए। वहीं पर पुराना कुआं है, जिसमें बाउंड्री नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे उसी कुएं में गिर पड़े।
15 से 20 फीट गहरा बताया जा रहा है कुआं
बच्चों के काफी देर से नहीं मिलने पर परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर वे घर के पीछे बने पुराने कुएं में तो देखा कि दोनों बच्चों के शव तैर रहे हैं। इस पर बच्चों के शव बाहर निकाले गए और सुबह पुलिस को सूचना दी गई। कुआं करीब 15-20 फीट गहरा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Mk28x
0 komentar