सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद एक विदेशी युवक ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर शिवानंद नगर की महिला से साढ़े 7 लाख की ठगी कर ली। महिला से 21 किश्त में 7 लाख ठग ने खाते में पैसा जमा करा लिया। उसके बाद भी पैसों की डिमांड आ रही है। महिला ने अपनी पूरी जमा पूंजी ठग के खाते में जमा कर दी है। उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है।
पुलिस ने बताया कि खमतराई की 31 साल की महिला की अगस्त में सोशल मीडिया में क्लिंटन मे फ्री से दोस्ती हुई। क्लिंटन खुद को डॉक्टर बताया। दोनों के बीच चैट होने लगी। फिर एक-दूसरे से फोन नंबर शेयर किया। महिला को कुछ बीमारी थी। क्लिंटन ने विदेश बुलाकर महिला का इलाज कराने का झांसा दिया। महिला झांसे में आ गई। दोनों के बीच बात होने लगी। क्लिंटन ने सितंबर में विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से महिला को फोन आया कि उनका पार्सल आया है, लेकिन कुछ चार्ज जमा करना होगा। उन्हें कई तरह के सर्विस चार्ज बताया गया। 21 किश्त में महिला ने ठग के खाते में 7 लाख रुपए जमा कर दिया। इस दौरान महिला ने क्लिंटन को कई बार फोन किया। उसने बताया कि गिफ्ट में महंगा उपहार और विदेश करेंसी है। विदेशी करेंसी इलाज में उनके काम आ जाएगा। महिला पैसा जमा करते रही। अभी भी महिला के पास पैसों के लिए काल आ रही है। चार दिन पहले शहर की एक महिला डॉक्टर ने खम्हारडीह थाने में चारसौबीसी का केस दर्ज कराया था। उनके भी सोशल मीडिया में एक डॉक्टर दोस्त था। उसने भी विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। महिला डॉक्टर ने 30 हजार रुपए जमा कर दिया।
नाइजीरियन गिरोह पर शक
नाइजीरियन गिरोह इस तरह की ठगी करते हैं। सोशल मीडिया में फर्जी नाम से अकाउंट बनाते हैं। नाइजीरियन विधवा या सिंगल महिला को ही अपना निशाना बनाते हैं। पहले उनसे इधर-उधर बातचीत करते हैं। फिर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। पुलिस ने ठगों के खाते की जानकारी निकाल ली है। उनके फोन नंबर का भी कॉल डिटेल निकाला गया है। उसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सायबर सेल की टीम नाइजीरियन गिरोह की तलाश में दिल्ली और मुंबई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U5wPhk
0 komentar