अनाज वितरण में अनियमितता के कारण सरिया के दो राशन डीलरों को निलंबित किया गया है। निलंबित डीलर में मंदरामो पूर्वी के वासुदेव मंडल व सरिया पूर्वी के अनूप कुमार तरवे शामिल हैं। डीसी सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय से निर्गत पत्रांक 1146 व 1147 के माध्यम से उक्त जानकारी दी गयी है। उक्त दोनों पर अगस्त व सितम्बर माह के अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप है।
हिदायत दी गई थी कि शीघ्र सुधार लाएं और स्पष्टीकरण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से समर्पित करें, अन्यथा अनुज्ञप्ति रद्द की जा सकती है। इन दोनों डीलरों के निलंबन की अवधि तक बासुदेव मंडल के कार्डधारकों को राशन नजदीकी डीलर संतोष कुमार से लेना होगा, जबकि अनूप कुमार तरवे के कार्डधारकों को मनोज साव के यहां राशन मिल सकेगा। मामले की पुष्टि करते हुए सरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय टुडू ने कहा कि उक्त दोनों डीलरों द्वारा राशन वितरण में अनियमितता के कारण उनका निलंबन उपायुक्त के आदेश से किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDO9Ui
0 komentar