दिसंबर के 18 दिन में शनिवार-रविवार को छोड़कर बाकी दिन 124 केंद्रों में 15 लाख 13 हजार 566 क्विंटल धान खरीदा गया। इतना धान तो पिछले साल एक माह में भी नहीं खरीदा जा सका था। तब 22 हजार 886 किसानों से 8 लाख 87 हजार 885 क्विंटल धान खरीदा गया था। यानी इस बार 6 लाख 25 हजार 681 क्विंटल धान ज्यादा खरीदा जा चुका है।
वहीं अभी 11 लाख 29 हजार 135 क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में रखा है। इनका उठाव नहीं हो सका है। कुल 87 मिलरों ने महज 3 लाख 84 हजार 430 क्विंटल का ही उठाव किया है। कुछ समितियों के प्रबंधकों से चर्चा करने पर पता चला कि उनके यहां दो-तीन पहले ही धान का उठाव शुरू हुआ है।
नेवरा समिति के प्रबंधक ताराचंद का कहना है कि 10 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है और महज 2 हजार क्विंटल का ही उठाव हुआ है। उसकी वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उठाव शुरू हुआ।
खरीदी में 7 जिलों से पीछे है हमारा जिला
रायपुर में अब तक 17 लाख 97 हजार क्विंटल, महासमुंद में 19 लाख 64 हजार क्विं., जांजगीर-चांपा में 24 लाख 85 हजार क्विं., बलौदा बाजार में 18 लाख 16 हजार क्विं., रायगढ़ में 17 लाख 97 हजार क्विं. धान खरीदा जा चुका है। ये सभी जिले बिलासपुर जिले से धान खरीदी में आगे हैं।
मिलरों को तेजी से उठाव करने कहा : मसीह
फूड कंट्रोलर एच. मसीह ने बताया कि 87 मिलरों को धान उठाने कहा गया है। उनसे अनुबंध भी हो चुका है। उन्हें तेजी से धान का उठाव करने कहा गया है। देर से उठाव करने वाले मिलरों को चेतावनी दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34nBXD1
0 komentar