
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मार दिया। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती के अश्वनी नगर निवासी सिद्धार्थ उइके और आकाश बांदरे दोनों दोस्त हैं। मंगलवार देर रात सिद्धार्थ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान आकाश भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों मिलकर पार्टी करने लगे। इसी बीच रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सिद्धार्थ ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आकाश को मार दिया।
अनलॉक के बाद बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं
चाकू लगने पर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आकाश को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर में लॉकडाउन के खुलने के बाद से चाकूबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पिछले एक माह में ही 18 हत्या की वारदातें हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36rrnfY
0 komentar