
छत्तीसगढ़ के डौंडी लोहारा के पूर्व राजा और भाजपा के विधायक रहे लाल महेंद्र सिंह टेकाम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 53 साल के थे। गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि अभी उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम को कई दिनों से सर्दी-खांसी की शिकायत थी। उनका उपचार राजनांदगांव के अस्पताल में चल रहा था। पिछले साल दशहरे से पहले उनके एक बेटे का निधन हो गया था। इसके बाद से ही वे सदमे में रहते थे और बीमार चल रहे थे।
2003 में विधायक चुने गए थे राजा टेकाम
लाल सिंह टेकाम साल 2003 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 2008 में उनकी पत्नी नीलिमा को टिकट मिला और उन्होंने भी जीत दर्ज की। साल 2013 में यह सीट भाजपा से निकली तो 2018 में फिर पूर्व विधायक टेकाम को मैदान में उतारा गया, पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया से 33,303 वोट से हार गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5Uxeo
0 komentar