
रायपुर शहर के एक सराफा कारोबारी के घर लगभग 25 लाख की चोरी हो गई। लॉकडाउन की अवधि के दौरान इनके घर से गहने पार होते रहे, मगर इन्हें पता नहीं चला। अब इन्होंने अपने घर पर काम करने वाली महिला के खिलाफ शक जताते हुए शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
टैगोर नगर में रहने वाले सराफा कारोबारी राजेश निमाणी की सदर बाजार में ज्वेलरी शॉप है। घर पर इनकी पत्नी और मां रहते हैं। घर पर काम करने वाली जोगेश्वरी और रिंकी नाम की महिलाओं पर राजेश निमाणी ने शक जताया है। शिकायत के मुताबिक इनके घर की आलमारी में रखे सोने के जेवर जिनमें इयर रिंग, चूडी, कंगन, हार वगैरह थे सब चोरी हो गया। चोरी हुए आभूषण 400 ग्राम के करीब हैं, जिनकी कीमत 25 लाख है।
पुलिस को अंदेशा है कि अगर काम करने वाली महिलाओं ने की है तो हो सकता है एक-एक कर चीजों पर हाथ साफ किया हो और घर वालों को पता ना चला हो। हालांकि, फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है। चोर का पता लगाने का काम पुलिस कर रही है। काम करने वाली महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाशों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। दरअसल, इस मामले में अचानक घर पर काम करने वाली महिलाओं ने आना बंद कर दिया। इसलिए परिवार ने उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p4tbSi
0 komentar