
पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह द्वारा दो साल में भूपेश सरकार को कर्ज से बेहाल होने के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि क्या देश के भाजपा शासित राज्यों ने कर्ज नहीं लिया है क्या? उन्होंने कहा कि हर सरकार परिस्थितियों और आर्थिक भविष्य के लिए कर्ज लेती है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पूर्व सरकारें कर्ज लेती रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत परिश्रम का मोल दिया जा सके। तिवारी में कहा कि मध्यप्रदेश,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,गुजरात जैसे बड़े राज्यों ने भी कर्ज़ लिया है, तो क्या, सरकार बदहाल हो जाती है।
अगर ऐसा होता है तो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते रमन सिंह को यह स्वीकार करना चाहिए केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने भाजपा शासित राज्यों को बदहाली के कगार पर छोड़ दिया है, जिससे उन्हें कर्ज लेकर सरकार चलाने की आवश्यकता पड़ रही है।
तिवारी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ राेज नए आयाम गढ़ रहा है। गौठान, स्कूल, वन अधिकार पट्टा, वन अधिकार पत्र, किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3raopoq
0 komentar