
भाजपा ने गुरुवार को संभाग व जिलों के साथ मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को बस्तर संभाग का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ ओपी चौधरी सह प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश प्रभारी के दूसरे दौरे से पहले जिले, संभाग व मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बार मोर्चा-प्रकोष्ठ के लिए एक ही प्रभारी बनाने के बजाय अलग-अलग प्रभारी तय किए गए हैं। संभाग व जिलों की जिम्मेदारी तय करने में भी क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल को सरगुजा, कृष्णकुमार राय को बिलासपुर और किरण देव को दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। लता उसेंडी और उषा टावरी महिला मोर्चा, संदीप शर्मा किसान मोर्चा, लखन देवांगन, कोमल जंघेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दिनेश कश्यप व सत्यानंद राठिया अनुसूचित जनजाति मोर्चा, निर्मल सिन्हा व सरला कोसरिया को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और डॉ. सलीम राज को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
पारख रायपुर शहर, बांधी को ग्रामीण का दायित्व
जिले प्रभारी के रूप में रायपुर शहर खूबचंद पारख, रायपुर ग्रामीण कृष्णमूर्ति बांधी, बलौदाबाजार मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक पांडेय, गरियाबंद राकेश यादव, महासमुंद जगन्नाथ पाणिग्रही, अवधेश चंदेल, धमतरी नीलू शर्मा, भिलाई संतोष बाफना, दुर्ग पुरंदर मिश्रा, बालोद केदार गुप्ता, बेमेतरा डॉ. अजय राव, राजनांदगांव संजय श्रीवास्तव, कवर्धा लखन लाल साहू, कांकेर निरंजन सिन्हा, कोंडागांव प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नारायणपुर भरत मटियारा, बस्तर लोकेश कावड़िया, दंतेवाड़ा सुभाऊ कश्यप, सुकमा जगदीश रोहरा, बीजापुर श्रीनिवास राव मद्दी, बिलासपुर मोतीलाल साहू, गौरेला पेंड्रा मरवाही जेपी शर्मा, सौरभ सिंह, मुुंगेली शंकरलाल अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, जांजगीर चांपा रजनीश सिंह, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, कोरबा गिरधर गुप्ता, विक्रांत सिंह, रायगढ़ विजय शर्मा, विकास महतो, जशपुर गुरुपाल भल्ला, रामकिशुन सिंह, सरगुजा ज्योतिनंद दुबे, सूरजपुर राजा पांडेय, बलरामपुर अनिल केशरवानी, नरेश नंदे, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कोरिया के प्रभारी बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nQmqn3
0 komentar