
साल के पहले दिन का स्वागत करने के लिए लोग शुक्रवार को मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ेंगे वहीं इस दिन का मजा दोगुना करने के लिए भी पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ लगेगी। वैसे तो जिले में कई पिकनिक स्पॉट हैं, स्थानों की सुंदरता सहज ही लोगों काे ओर आकर्षित करती है। जिले में चांपा के पास हनुमानधारा, अकलतरा के पास कोटमीसुनार का क्रोकोडायल पार्क, सक्ती के पास पहाड़ियों पर बसे गांव रैनखोल पिकनिक जाएंगे। दमऊधारा भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। इसके अलावा शिवरीनारायण और खरौद के मंदिर में लोग दर्शन के करने के लिए भी पहुंचेंगे।
दमउदहरा में नहाते समय बरते जरूरी सावधानी
सक्ती- बाराद्वार क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल ऋषभतीर्थ दमउदहरा में लोग पिकनिक मनाने आते हैं, यहां स्थित मंदिर में दर्शन कर झरने में नहाना लोगों को अच्छा लगता है। पहाड़ से बहकर पानी नीचे कुण्ड में आता है।
ऋषभतीर्थ नाम से प्रसिद्ध
दमउदहरा ऋषभतीर्थ के नाम से भी जाना जाता है, जैन मुनि एवं साधु संतों को मांस मंदिरा से सख्त परहेज होता है। ऋषभतीर्थ दमउदहरा को वर्ष 2014-15 में पर्यटन स्थल तो घोषित कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rCWI7Q
0 komentar