
राजधानी में 11 साल में 5वीं बार दिसंबर सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस साल 21 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा थे, जिनके असर से खाड़ी में सिस्टम बनते रहे और नमी आती रही। इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ में तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई। जबकि पिछले 11 वर्षों में 6 बार ऐसा हुआ, जब दिसंबर में ही न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास या उससे भी नीचे चला गया। इस बार महीने की सबसे ठंडी रात 21 दिसंबर को थी, जब रायपुर में पारा 10 डिग्री तो था ही, शहर के आउटर यानी लाभांडी में 6.5 डिग्री तक उतर गया था। रिकार्ड किया गया है। जहां तक ठंडे दिसंबर का सवाल है, वर्षा 2010, 2011, 2012, 2014, 2018 व 2019 में दिसंबर की रातें ज्यादा सर्दी थीं, जबकि 2013, 2015, 2016, 2017 में तापमान 10.5 डिग्री से ऊपर रहा। नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान 15 डिग्री तक आने के बाद जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ आ गया। इसके कारण उत्तर भारत से ठंडी हवा प्रदेश में नहीं आ पाई और ठंड रूक गई। 23 नवंबर को अरब सागर में गति तूफान आया था, लेकिन प्रदेश में इसका कोई असर नहीं था। 25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में निवार महातूफान पुडुचेरी तट से टकराया था। इसके कारण राजधानी में हल्की बौछारें पड़ीं थीं। सरगुजा संभाग के कई स्थानों पर तेज बारिश हुई थी।
जबकि बस्तर संभाग में हल्की बारिश हुई थी। 3 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में बुरवी तूफान आया। इसके असर से हल्के बादल जरूर छाए। इसके कारण प्रदेश के कई स्थानाें पर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार इस बार लगातार सिस्टम बनने के कारण ठंड में कुछ कमी आई।
पिछले 11 साल में दिसंबर
वर्ष | न्यूनतम | तारीख |
2010 | 9.5 | 21 |
2011 | 9.7 | 22 |
2012 | 9.9 | 24 |
2013 | 11.9 | 13 |
2014 | 9.2 | 29 |
2015 | 10.7 | 27 |
2016 | 11 | 19 |
2017 | 11.3 | 27 |
2018 | 8.9 | 30 |
2019 | 9.6 | 28 |
2020 | 10.5 | 21 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MhH3uq
0 komentar