
शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर वर्ष 2021 का स्वागत किया गया। वहीं इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही कुछ संगठनों ने जरूरतमंदों की मदद भी की। धार्मिक स्थलों में लोगों ने देश-प्रदेश की सुख-शांति और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में नववर्ष के मौके पर रात 12 बजे लोगों ने दर्शन किया। मंदिर विशेष सजावट और लाइटिंग की गई। पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर में लोगों ने नए साल पर देवी माता का दर्शन किया। नए साल में पुजारियों ने मंदिरों में देर रात विशेष पूजा-अनुष्ठान किया। इसके साथ ही सड़क और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का पहरा रहा।
ओम फाउंडेशन ने बांटे कपड़े-भोजन
आकाशवाणी चौक स्थित उत्कल नगर में ओम वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों में कपड़े और भोजन बांटा। फाउंडेशन के अध्यक्ष दलमीत सिंह ने बताया कि नए वर्ष 2021 का स्वागत जरूरतमंदों के बीच रहकर मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सावित्री जगत शामिल हुई। उन्होंने कहा कि नए वर्ष 2021 के पहले दिन जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिला।
रक्तदान कर लोगों की मदद की
कोटा में शुक्रवार को या ख्वाजा संजरी ग्रुप और फ्रेंड्स रक्तदाता समूह ने महारक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलता रहा। यहां 50 से ज्यादा लोगों ने जरूरतमंद और मरीजों के लिए ब्लड डोनेशन किया।
मानव उत्थान समिति ने योग और साफ सफाई की
नववर्ष की शुरुआत में मानव उत्थान सेवा समिति ने शुक्रवार को आम्रपाली आश्रम में ध्यान, योग और साधना शिविर का आयोजन किया। समिति के सदस्यों ने सुबह 6 से 7 बजे तक योग किया और इसके बाद कॉलोनी के गार्डन की साफ-सफाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n4HAwz
0 komentar